महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामानुजगंज महाशिवरात्रि आयोजन समिति के तत्वावधान में भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। प्राचीन राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिव बारात का शुभारंभ हुआ। जैसे ही बारात नगर के मुख्य मार्गों से होकर आगे बढ़ी, पूरा नगर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।बारात का मुख्य आकर्षण बनारस से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव की मनमोहक झांकी रही। आकर्षक वेशभूषा, दमदार प्रस्तुति और पारंपरिक साज-सज्जा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकली शिव बारात का दृश्य अत्यंत भव्य और अलौकिक प्रतीत हो रहा था। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। जगह-जगह शीतल जल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।नगर भ्रमण के उपरांत शिव बारात मां महामाया मंदिर परिसर पहुंची, जहां देर शाम भगवान शिव और माता पार्वती के पाणिग्रहण संस्कार एवं वरमाला कार्यक्रम का विधि-विधान से आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त श्री प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी श्री श्याम कुशल पांडे, विनय पांडे, महामाया मंदिर के पुजारी श्री जितेंद्र पांडे, अर्जुन दास, एसपी निगम, मुकेश जायसवाल, अनूप कश्यप, सुमित गुप्ता, सुरेश पुरी, प्रमोद कश्यप, विकास अग्रवाल, विजय रावत, विकास दुबे, सुनील पासवान, मनी, अंकित गुप्ता, पवन गुप्ता, अविनाश कश्यप, विपुल सिंह, अमित गुप्ता, विकास केसरी, संतोष केसरी, संजय गुप्ता, विशाल मिश्रा, आनंद जायसवाल, राजकिशोर पाल, पीयूष गुप्ता, ललन पासवान, रामधन गुप्ता, बहादुर सिंह, अशोक कश्यप, राकेश सोनी, रिंकू गुप्ता, पंकज गुप्ता, आशीष गुप्ता, कृष्णा पासवान, निशांत गुप्ता एवं अर्पित तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।इसके अलावा सुभाष जायसवाल, गोपाल गुप्ता, सुधांशु महाराज, अशोक जायसवाल, शैलेश गुप्ता, अजय केसरी, उदय गुप्ता, विपिन पाठक, महेश अग्रवाल एवं बलकेश प्रजापति भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
