बलरामपुर, छत्तीसगढ़: रामानुजगंज के ग्राम पंचायत
मितगई में पेट्रोल की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। आदित्य किराना स्टोर पर ₹150 प्रति लीटर पेट्रोल बेचा जा रहा था।
युवक अमीरे अली ने 26 मई 2026 को रामानुजगंज थाने में लिखित आवेदन देकर अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत का फायदा उठाकर अवैध कारोबारी मुनाफा कमा रहे हैं।
पेट्रोल पंप व्यापारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने डिब्बे में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया है। सवाल ये है कि अवैध कारोबारियों को ईंधन मिल कहां से रहा है? जांच जरूरी है।
अब देखना है कि प्रशासन ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई करता है या नहीं।
ब्यूरो रिपोर्ट आरकेडी न्यूज़ बलरामपुर छत्तीसगढ़
