
बलरामपुर, छत्तीसगढ़:* गंगा दशहरा महापर्व पर रामानुजगंज स्थित कनहर नदी तट पर बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा घाट भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर कनहर नदी तट को ‘छोटा काशी’ की तरह सजाया गया था। बनारस से आए पंडितों ने विधि-विधान से गंगा आरती संपन्न कराई। दीपों की जगमगाहट, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम और नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। यह आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
*ब्यूरो रिपोर्ट: R.K.D. NEWS बलरामपुर छत्तीसगढ़*
