
रामानुजगंज /20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत बालक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामानुजगंज प्रांगण में विकासखंड रामचंद्रपुर के विभिन्न संकुलो में कार्यरत सहायिकाओं/रसोइयों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, इस प्रशिक्षण में विभिन्न संकुल के सहायिकाओं/ रसोइयों को मध्यान भोजन निर्माण के दौरान स्वच्छता के साथ साथ गुणवत्ता युक्त भोजन बनाने संबंधी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया, जहां विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा के नेतृत्व में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कोइरीपारा, सिम्मी गुप्ता तथा विगत वर्ष 2025 जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सहायिका सुनीता प्रजापति के द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया गया, जहां उन्हें भोजन पकाने के दौरान स्वच्छता , गुणवत्ता तथा भोजन के निगरानी संबंधी जानकारी दी गई, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा द्वारा सहायिकाओं को भोजन पकाने के दौरान उचित मात्रा का उपयोग एवं भोजन ग्रहण के पूर्व तथा बाद में हाथ धुलाई एव मीनू अनुसार भोजन तैयार करने की जानकारी प्रदान की गई । जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में भारी संख्या में सहायिकाएं मौजूद रही।
