
रामानुजगंज, 13 अप्रैल 2026भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के मद्देनजर नगर पालिका परिषद रामानुजगंज द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने किया। सुबह बाबा साहब अंबेडकर पार्क मैं नगर पालिका परिषद रामानुजन द्वारा स्थापित धातु प्रतिमा की सफाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों की आंशिक छटाई करते हुए घास फुस एवं कचरे को इकट्ठा करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उनके साथ पार्षद, नगरवासी, अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र और स्वच्छता दीदियों ने भी भाग लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समानता और सेवा का संदेश देता है, और नगर को स्वच्छ रखना एवं सबके साथ सबका विश्वास और सबका विकास के मंत्र को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।सफाई अभियान के बाद अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित पार्षदों जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा, छुआछूत उन्मूलन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में डॉ. अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला।डॉ साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती के पूर्व नगर पालिका द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में पार्षद सुरेश दास पुरी, विजय रावत, अर्जुन दास, रूपवंती जायसवाल और उषा गुप्ता सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों में सुभाष केसरी, अरुण केसरी शैलेश गुप्ता , अशोक जायसवाल, मोहन गुप्ता (अध्यक्ष, ज्ञान यज्ञ परिवार), रामेश्वर गुप्ता, मुकेश जयसवाल प्रमोद कश्यप ओम ठाकुर अशोक केसरी अजय केसरी अनूप कश्यप अंकित गुप्ता, ओम गुप्ता, चंदन गुप्ता, और सुरेन्द्र चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।प्रशासनिक स्तर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर कुमार, प्रकाश रंजन, जगरनाथ गुप्ता, जगदीस राम, विनोद केसरी प्रवीण कुमार, रोहित कश्यप आशीष गुप्ता, निशांत गुप्ता और विजय दास सहित नगर पालिका के कर्मचारी, सफाई मित्र और स्वच्छता दीदियां मौजूद रहीं।

