
छत्तीसगढ़ जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम विजयनगर पुलिस चौकी प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर (जमकातारा) मे दिनांक 2 अप्रैल 2026 को समय 11:00 बजे से विजयनगर चौकी परिसर मंदिर मे चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह के द्वारा सुंदरकांड भजन कीर्तन कराया गया, जहां ग्रामीण तथा आसपास के गांव के लोग काफी संख्या में सुंदरकांड सुनने के लिए उपस्थित रहे, वही सभी भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना की गई, उसके पश्चात विजयनगर चौकी प्रभारी एवं समस्त चौकी के स्टाफ एवं महावीरगंज जनपद सदस्य राजकुमार यादव के तरफ से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जहां लोग काफी संख्या में आकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किए।
संवाददाता रंजीत प्रजापति की रिपोर्ट….
