छत्तीसगढ़ जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम विजयनगर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर, विजयनगर देवनायक धाम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जहां शोभायात्रा विजयनगर देवनायक धाम मंदिर से होते महावीर गंज चौक से पूर्व पावर हाउस शिव चर्चा में पूजा अर्चना किया गया , उसके पश्चात विजयनगर चौकी अश्वनी सिंह प्रभारी की नेतृत्व में विजयनगर चौकी मे हनुमान जयकारा मंदिर मे पूजा अर्चना किया गया, इस बिच महाबीरगंज बीच बस्ती, प्रजापति मोहल्ला से गम्हरिया बस्ती होते हुये शोभायात्रा मेघूली, भाला, केवटापारा से पुनः विजयनगर देव नायक धाम मंदिर पहुंची, आपको बता दे की पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता रंजीत प्रजापति की रिपोर्ट विजयनगर, छत्तीसगढ़
