रामानुजगंज, 25 मार्च 2026विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष एवं श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में रामानुजगंज नगर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों को भगवा ध्वजों से पाट दिया गया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया।
नन्हे बजरंगियों ने भरी हुंकार

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘बाल साइकिल रैली’ के साथ हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में बाल बजरंगी सम्मिलित हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह रैली भारत माता चौक पहुँची, जहाँ बच्चों ने पूरे जोश के साथ वंदे मातरम का पाठ किया। इसके पश्चात रैली श्री राम मंदिर पहुँची, जहाँ सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ इसका समापन हुआ।ऐतिहासिक बाइक रैली से गूँजा नगरसप्तमी तिथि के विशेष अवसर पर युवाओं द्वारा एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस ऐतिहासिक रैली में नगर के सैकड़ों उत्साहित युवा शामिल हुए। पूरा नगर भ्रमण करते हुए जब यह रैली गांधी चौक पहुँची, तो वहाँ कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।आरती के साथ समापन: बाइक रैली का समापन श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम की भव्य आरती के साथ हुआ। आयोजन के दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा रामानुजगंज गुंजायमान रहा।आज रामानुजगंज की सड़कों पर दिखा हिंदू नववर्ष और रामनवमी का अद्भुत उत्साह। विहिप-बजरंग दल द्वारा आयोजित बाल साइकिल रैली और भव्य बाइक रैली ने नगर को भगवामय कर दिया।
