
लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) ने श्री नवीन सिन्हा उपअभियंता को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 अंबिकापुर शहरी भाग में कराये गये बी.टी. पैच रिपेयर कार्य में गुणवत्ताविहीन कार्य करने के कारण निलंबित कर दिया है।*निलंबन के मुख्य बिंदु:*- श्री नवीन सिन्हा उपअभियंता को प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के कारण निलंबित किया गया है।- निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर निर्धारित किया गया है।- उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।- उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव तैयार कर संबंधित अभिलेखों सहित 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अंबिकापुर में NH विभाग के भ्रष्टाचार का नया नमूना आया सामने
NH विभाग द्वारा रात में बनाई गई सड़क सुबह होते ही उखड़ी, गुणवत्ताहीन सड़क की हैरान करने वाली तस्वीर आई सामने। बेलचा से नवनिर्मित सड़क को समेट कर कचरा उठने वाले ट्रैक्टर में ले गए सफाईकर्मी। शहर से होकर गुजरने वाली NH-43 में विभाग द्वारा ठेकेदार से कराया गया था सड़क मरम्मत का कार्य। सदर रोड में किया गया गुणवत्ताहीन सड़क मरम्मत का कार्य लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से अंबिकापुर से होकर गुजरने वाली NH43 जर्जर सकड़ का किया जा रहा पेच रिपेयरिंग कार्य। रात में बनी सड़क सुबह उखड़ते ही विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के भ्रष्टाचार की खुली पोल।
सरदार गुरजीत सिंह की रिपोर्ट…
