छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। रेलवे परिसर में तैनात एक आरपीएफ जवान ने अपने ही साथी पर सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
यह घटना बुधवार तड़के करीब 4:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रधान आरक्षक के.एस. लदेर ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा पर लगातार चार गोलियां दागीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

