जिला बलरामपुर रामानुजगंज के तहसील वाड्रफनगर में स्थित ग्राम बसंतपुर में आज दिनांक 21/11/ 2025 को विधिवत पूजा पाठ के साथ धान खरीदी प्रारंभ किया गया, समिति प्रबंधन एवं गांव के प्रबुद्ध किसान एवं एवं नागरिक गण मिलकर पूजा अर्चना किया तथा मिष्ठान वितरण किया गया, इस मौके पर समिति प्रबंधन से रामलाल मरावी वीरेंद्र बलराज एवं समस्त स्टाफ तथा गांव के वरिष्ठ नागरिक सीताराम अग्रवाल, महेंद्र देवगन, कृष्णा पांडे, राम हरि गुप्ता, शंकर देवांगन, श्याम सुंदर इत्यादि ग्रामीण लगभग सैकड़ो के तादाद में उपस्थित रहे, यहां धान खरीदी शुभारंभ होने पर लोगों के मुख पर प्रसन्नता दिखाई दिया, वही शासन द्वारा कई पोर्टल पर अपडेट कर देने की वजह से किसान कोड में रकबा प्रदर्शित न करने के कारण किसानो में नाराजगी दिखाई दी,
संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


