
रामानुजगंज, आज दिनांक 19 .11.2025 दिन बुधवार को रामानुजगंज शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सीमेंटेड पिच एवं नेट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यात्रा फाउंडेशन ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सोपा है, ज्ञापन में उल्लेख है कि शहर में बहुत से ऐसे खेल प्रेमी हैं जो अन्य राज्यों में जाकर खेल को मजबुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शहर में उनके लिए उचित एवं मुलभुत सुविधायें नहीं हैं। शहर में एक मात्र खेल का मैदान है, लेकिन प्रेक्टिस के लिए मैदान नहीं है, और छोटे जगह में नेट्स घेराबंदी की आवश्यकता होती है। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि जिनके पास आर्थिक सुविधायें हैं वो तो बाहर जाकर अपने खेल को जारी रख पाते हैं, लेकिन जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं वो सत्ता-शासन के इस लड़ाई में पिस कर अपनी प्रतिभा का गला घोंट देते हैं।यात्रा फाउंडेशन ने नगर पालिका अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि बहुत कम लागत में बनने वाले इस सुविधा को युवा खेल प्रेमियों के लिए जगह सुनिश्चित कर उनके भविष्य को उजागर कर शहर का नाम रौशन करने में अपना योगदान दें।


