अंबिकापुर:
इतिहास में दूसरी बार भारत के महामहिम राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ की धरती पर आगमन होने वाला है गौरतलब है कि इससे पूर्व भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने सरगुजा संभाग का दौरा किया था और पिलखा पहाड़ के समीप पण्डोनगर में एक रात्रि विश्राम भी किया था जहां देश का दूसरा राष्ट्रपति भवन भी निर्मित है, वही 20 नवंबर को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सरगुजा दौरा प्रस्तावित है, 20 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग को महामहिम राष्ट्रपति संबोधित करेंगी, महामहिम के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों पर है, प्रशासन के सभी उच्च अधिकारी जैसे संभाग आयुक्त नरेंद्र सिंह दुग्गा एवं पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा समेत सभी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया और कार्यक्रम की तैयारी और सुरक्षा के मापदंडों का गहन निरीक्षण किया।
Byte 01. नरेंद्र सिंह दुग्गा, संभाग आयुक्त सरगुजा
