
रामानुजगंज–14 नवम्बर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला सेंदूरपारा- महावीरगंज, संकुल कनकपुर में शाला प्रबन्ध समिति, पालक, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार FLN (Foundational Literary and Numeracy) के लक्ष्य कक्षा 1-3 के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान शिक्षण सत्र 2026-27 तक प्राप्त करने के उद्देश्य से FLN मेला 2025 का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, स्कूल शिक्षा विभाग, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ तथा डाइट अंबिकापुर के दिशा- निर्देशन में जिला, विकास खण्ड के शिक्षा विभाग अधिकारियों के देख-रेख में प्रा. शाला सेंदूरपारा सहित विकास खण्ड रामचन्द्रपुर के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय व बालवाड़ी केन्द्रों में किया गया। मेले में विद्यार्थियों द्वारा भाषा, गणित, अंग्रेजी एवं बालवाड़ी के अवधारणाओं से संबंधित SCERT रायपुर द्वारा निर्धारित विभिन्न स्टॉल लगाए गए। जो पूर्णतः स्वचालित (ऑटो मोड) पर संचालित है।
इस मेले मे बच्चा स्वयं से ही खेल-खेल में गतिविधियां करते हुए अवधारणाओं को सीखता है। मेले के प्रत्येक स्टॉल में प्रत्येक बच्चे को प्रत्येक बार नई गतिविधि करने के लिए अवसर मिलती हैं। जिससे उनकी रोचकता बनी रहतीं है। बच्चे अपनी रुचि तथा पसंद के अनुसार स्वयं ही गतिविधियां चुनते है तथा अपने तरीके और स्तर के अनुसार उससे सीखते हैं। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (परख) में छत्तीसगढ़ का शिक्षा गुणवत्ता स्तर मूल्यांकन के पंक्ति के अंतिम छोर से दूसरे स्थान पर खड़ा होता है, जो अत्यंत दयनीय है। विभिन्न सर्वेक्षणों से पता चलता है कि वर्तमान में हमारे प्राथमिक विद्यालयों में पांच करोड़ से भी अधिक बच्चे ऐसे है, जिन्होंने बुनियादी भाषा साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान नहीं सीखी है। इन्हीं संदर्भों को देखते हुए एफ एल एन मेला के माध्यम से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। मेला ही हमारा एकमात्र ऐसा विकल्प दिखाई देता है, जो बच्चों को स्वयं करके सीखने और अपने साथियों को सिखाने का अवसर देगा। मेला के गतिविधियां निरन्तर चलते रहेंगे और बच्चे समझ के साथ सीखने और सिखाने की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाते रहेंगे। जिससे NEP 2020 के उद्देशों की पूर्ति हो सकेगी। डाइट FLN प्रभारी रचना सिंह और DRGs मानसरोवर सिंह ने शिक्षा के व्यापक उद्देशों की पूर्ति में समुदाय की सहभागिता से शिक्षकों द्वारा एफ एल एन मेला के गतिविधि सुचारु रुप से संचालित करते रहने की अपील किए है। क्योंकि सीखने की खुशी ही शिक्षा की सच्ची सफलता हैं।
