
बलरामपुर-रामानुजगंज : कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर नदी में स्नान पूजा और दान पुण्य का विशेष महत्व है. हिन्दू धर्म में इस दिन विधि विधान से पूजा करने की परंपरा है.रामानुजगंज में देव दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्हर नदी में स्नान कर विधिविधान से पूजा अर्चना कर कथा सुनी. इसके बाद दान पुण्य किया.पूजा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कथा सुनी.
कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व : रामानुजगंज के श्रीराम मंदिर के पुजारी यशपाल दुबे ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान का विशेष महत्व रहता है.
सैकड़ों महिलाओं ने नदी में स्नान के बाद की पूजा : स्थानीय श्रद्धालु महिला रामकुमारी देवी ने कहा कि कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है. हम लोग नदी में नहाकर भगवान विष्णु भगवान शंकर और नदी की पूजा करते हैं और सत्य नारायण भगवान की कथा सुनते हैं.
देव दीपावली का महत्व : कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली भी होती है. परंपरागत रूप से इस दिन गंगा नदी या फिर अपने आसपास की नदियों में स्नान कर कथा पूजन किया जाता है.इसके बाद गरीब जरुरतमंदों को दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. शाम के समय मंदिरों में दीप जलाने की परंपरा है.
