बलरामपुर जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौशालाओं में गौवंश की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. शिशिरकांत पांडेय के मार्गदर्शन में जिला गौ सेवा आयोग समिति और पशुधन विकास विभाग की टीम ने गौशालाओं में जाकर गौवंश की पूजा की और उन्हें गुड़-चना खिलाया।गौशालाओं में आयोजित इस कार्यक्रम में गौसेवा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर गौसेवा समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गौधाम संचालन और पशु स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। साथ ही पशुधन विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।गौशालाओं में पशुओं का उपचार, मिनरल मिक्सचर, कैल्शियम लिक्विड औषधी और अन्य बीमारियों की औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही पशुओं का टीकाकरण भी किया गया।इस अवसर पर जिला गौ सेवा आयोग समिति के अध्यक्ष आशीष केशरी, विनोद गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, बिगन सिंह, राजकुमार दयाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




