नमस्कार हम आपके साथ हैं और आप देख रहे हैं आरकेडी न्यूज़ बलरामपुर: जिले के तातापानी में आज गुरूवार को बीते दिनों लुत्ती बांध टूटने से हादसे में प्रभावित हुए पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रभावितों और उनके परिजनों को राहत सामग्री वितरण की. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक बच्चा अब भी लापता है.स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री नेताम ने एक संवाददाता से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से जहां जहां लोग अतिवृष्टि से प्रभावित हुए थे, अन्य दुर्घटना से प्रभावित हुए थे उन्हें राहात सामग्री वितरित की गई है. खासकर तातापानी के पास विश्रामनगर में बांध टूटा उससे कई घर के लोग प्रभावित हुए, जान माल की नुकसान हुआ, उसे देखते हुए शासन प्रशासन अपने स्तर से उनकी बेहतरी के लिए कदम उठाए. उनके स्वास्थ्य सुविधा का जो उचित मुआवजा हो सकता था उसे दिलाया गया.कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में इस तरह की कोई भी दुर्घटना हुई है उसके राहत के लिए भारतीय जनता पार्टी खड़ी है. उन प्रभावित लोगों के लिए आज छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्यप्रदेश से राहत सामग्री आई है उसे वितरित किया गया है. बांध हादसे में प्रभावित कुछ लोगों का मुआवजा प्रक्रिया में, उनका भी जल्द मुआवजा वितरण किया जाएगा.बलरामपुर तहसील क्षेत्र के विश्रामनगर गांव में स्थित लुत्ती बांध 2-3 सितंबर की रात के दरमियान अचानक टूट गया था. इससे बांध के निचले हिस्से में घर बनाकर रह रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, एक मासूम अब भी लापता है. इस हादसे में दर्जनों की संख्या में मवेशियों की भी पानी के तेज बहाव में बहकर जान चली गई थी.कई एकड़ खेतों में लगी किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई थी. जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ितों प्रभावितों को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत जनक्षति, पशु क्षति, मकान क्षति और फसल क्षति के प्रकरणों में मुआवजा दिया. सभी मिलाकर करीब 27 लाख रुपए की मुआवजा राशि डीबीटी के जरिए प्रभावितों और उनके परिजनों को दी जा चुकी है.कैबिनेट मंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे.ब्यूरो रिपोर्ट आरकेडी न्यूज़बलरामपुर छत्तीसगढ़

