रामानुजगंज। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेश ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान एवं छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (CCDA) के निर्देश पर 20 मई, बुधवार को प्रस्तावित देशव्यापी बंद को लेकर बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह बंद केवल व्यापारिक हितों का विषय नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य नैतिकता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन एवं अत्यधिक डिस्काउंट आधारित दवा बिक्री से नकली दवाइयों के प्रसार की आशंका लगातार बढ़ रही है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। स्थानीय स्तर पर पंजीकृत एवं अनुभवी फार्मासिस्ट मरीजों को सही दवा के साथ उचित सलाह एवं मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं, जबकि ऑनलाइन दवा खरीदी में इस व्यवस्था का पूर्ण अभाव है।
प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि ऑनलाइन माध्यम से एआई (AI) द्वारा तैयार किए गए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयां मंगाई जा रही हैं, जिससे युवाओं में नशे का खतरा बढ़ता जा रहा है। साइकॉट्रॉपिक, शेड्यूल H1 एवं नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयों की बिक्री बिना समुचित जांच-पड़ताल के ऑनलाइन माध्यम से हो रही है, जबकि स्थानीय दवा दुकानदार निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा रिकॉर्ड संधारित करते हैं। समय-समय पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दुकानों की भौतिक जांच, दवाओं के सैंपल परीक्षण एवं बैच सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं भी की जाती हैं।
संघ ने आरोप लगाया कि GSR 817(E) एवं GSR 220(E) जैसी अधिसूचनाओं का दुरुपयोग कर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। संघ ने भारत सरकार से इन अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग की है।
बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ ने जानकारी दी कि जिले के अंतर्गत आने वाली सभी दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी। हालांकि आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों में कुछ चुनिंदा दुकानों को चिन्हित किया गया है, जहां अत्यावश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
संघ ने आम नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता की दवाइयां 19 मई तक ही खरीद लें तथा 20 मई के बंद को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
प्रेस वार्ता में डीसीडीए अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, लीगल एडवाइजर देवेंद्र उपाध्याय, जनसंपर्क अधिकारी उल्लास सोनी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे।
20 कुल
रामानुजगंज। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान एवं छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (CCDA) के निर्देश पर 20 मई, बुधवार को प्रस्तावित देशव्यापी बंद को लेकर बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह बंद केवल व्यापारिक हितों का विषय नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य नैतिकता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है।