
रामानुजगंज, 11 अप्रैल 2026 को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जहां भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता, समाजसेवी सुभाष जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे, गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं कोइरीटोला स्कूल रामानुजगंज के छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस दौरान वहां उपस्थित बच्चों ने ज्योतिबा फुले द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान की चर्चा की गई, जहां बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन माली मालाकार कल्याण समिति के बैनर तले अध्यक्ष प्रकाश मालाकार के द्वारा किया गया, प्रकाश मालाकार ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर जागृति फैलाई तथा प्रथम महिला विद्यालय प्रारंभ किया। माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन डायरेक्टर प्रकाश मालाकार विनोद भगत सतीश मालाकार की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ रामानुजगंज में नगर पालिका मैदान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाया गया, जिसमें समाजसेवी सुभाष जायसवाल मधु गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता, मंटू ठाकुर, अजय प्रजापति, विक्रांत मालाकार सुजीत मालाकार शिवनारायण मालाकार मंटू मालाकार पिंटू मालाकार उदय मालाकार रामकृपाल मालाकार शशि मालाकार मुकेश मालाकार एवं सभी मालाकार परिवार एवं सर्व समाज के लोग पूरे छत्तीसगढ़ झारखंड और देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति सभी राज्य के मुख्यमंत्री और नेता लोग समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती धूमधाम से पूरे देश में मनाया गया,

