विश्रामपुर/ विश्रामपुर थाना क्षेत्र से प्रेम, विश्वासघात और आत्महत्या की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने स्थानीय सांवरिया इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम संचालक शुभम अग्रवाल पर शादी का झांसा देकर करीब 11 साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
भरोसे का कत्ल, रिश्ते का अंत
पीड़िता के अनुसार, आरोपी लंबे समय तक शादी का वादा कर उसे भरोसे में रखता रहा। लेकिन जब युवती को पता चला कि आरोपी की शादी कहीं और तय हो चुकी है, तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर “दूसरे धर्म” का हवाला देते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया, जिससे युवती गहरे सदमे में चली गई।मौत को गले लगाने की कोशिशमानसिक रूप से टूट चुकी युवती 6,7 खदान माइंस क्षेत्र स्थित एक सुनसान पोखरी तक पहुंच गई और आत्महत्या की नीयत से छलांग लगा दी। जंगल में खुश लोगों को युवती की हरकतों कुछ अजीब लगी तो उन्होंने युवती का चुपचाप पीछा किया जब युवती पानी में कूद गई तो युवकों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसे डूबने से बचा लिया। युवती ने झाड़ पकड़ ली थी, जिसके बाद ट्यूब की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया और थाने जाने की समझाइए दी इसके बाद युवती के द्वारा थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया, थाना में रिपोर्ट की भनक लगते ही आरोपी शुभम अग्रवाल फरार हो गया, वही पुलिस जांच में जुटी हुई है घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर विश्रामपुर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
सरदार गुरजीत सिंह की रिपोर्ट….
