
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।:- नशीले पदार्थो के खरीद बिक्री एवं तस्करी के मामले मे शामिल आरोपियों को प्रकरण मे किया गया गिरफ्तार।:- आरोपी रॉकी कुमार के कब्जे से वर्तमान में प्रयुक्त मोबाईल फोन मय सीम किया गया जप्त।⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/06/24 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा लटोरी रोड में चठिरमा बैरियर के आगे वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था, उसी दौरान लटोरी रोड तरफ से आ रही सफेद रंग की आल्टो कार क्रमाक J01DC3645 का चालक वाहन चेकिंग होता देखकर अपनी कार को बैंक कर पीछे ले जाने लगा जिसे आवाज देकर रुकने का इशारा करने पर गाड़ी से उतर कर भागने लगा जिसे हमराह स्टॉफ की मदद से पकड़ कर पूछताछ किया गया, संदेही पंकजधर दुबे के कब्जे के अल्टो कार की तलाशी लेने पर कुल Rexogesic buprenorphine injection ip 02ml ampoule 1500 नग व Avil pheniramine maleate injection ip 10ml वायल कुल 1500 नग बरामद हुआ। जिस संबंध में विधिवत कार्यवाही करते हुए संदेही पंकज घर दुबे द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिये जाने पर उपरोक्तानुसार नशीले पदार्थ को जप्त कर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 364/24 धारा 22 सी 27, 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी पंकजधर दुबे को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो अम्बिकापुर के आरिफ हुसैन एवं अन्य को नशे का इंजेक्शन व सीरप बेचना बताया था। साथ ही रॉकी कुमार से होलसेल मे सिरफ एवं इंजेक्शन प्राप्त कर खाते के माध्यम से पैसा लेन देन करना बताया गया था।
⏩ मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मामले मे इंड तो इंड कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इस दौरान पत्ता चला कि आरोपी आरिफ हुसैन जिला औरंगाबाद के जेल मे एनडीपीएस एक्ट के मामले मे निरूद्ध है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया था। प्रोडक्शन वारंट के पालन में आरोपी आरिफ हुसैन को जेल औरंगाबाद से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया । थाना गांधीनगर के अपराध 364/2024 धारा 22 सी. 27. 29 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी *आरिफ हुसैन पिता स्व० शब्बीर हुसैन उम्र 26 वर्ष निवासी ईमलीपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर* की संलिप्तता का साक्ष्य पाये जाने से अनुमति प्राप्त कर विधिवत आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
⏩ पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपी रॉकी कुमार का पत्ता तलाश किया जा रहा था, दौरान पत्ता तलाश आरोपी रॉकी कुमार के बिहार मे होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम को आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु बिहार रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी रॉकी कुमार को पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम *रॉकी कुमार आत्मज प्रदीप प्रसाद उम्र 32 वर्ष साकिन धानी टोला थाना कोतवाली जिला गया बिहार* का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर होलसेल पर दवा बेचने का काम करना एवं इसी दौरान पंकज कुमार सिंह निवासी नबीनगर जो भारत मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल दुकान का संचालन करता है को नशे का इंजेक्शन बेचना बताया। आरोपी पंकज कुमार सिंह के माध्यम से ही उसका परिचय पंकजधर दुबे से हुआ था जिसके बाद खाता में रूपये लेकर उसे भी नशे का इंजेक्शन व सीरप बेचना बताया। आरोपी का वर्तमान में प्रयुक्त मोबाईल फोन मय सीम को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के. समक्ष पेश किया जाता है।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अमृत सिंह, अतुल शर्मा सक्रिय रहे।
