छत्तीसगढ़ जिला बलरामपुर, रामानुजगंज के पुलिस चौकी विजय नगर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं, जहां आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा हुई। आगामी नवरात्रि एवं रमजान त्यौहार के उपलक्ष में चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह ने शांति बैठक कराई, जिसमें आसपास के गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की सहमति दी. बैठक में 5 से 6 गांवो के लोग उपस्थित हुए, बैठक में मुख्य रूप से बालमुकुंद, दिलीप कुमार गुप्ता, कृष्ण प्रसाद राहुल जायसवाल, सरपंच छतरपुर विजय सिंह, महिला एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

संवाददाता रंजीत प्रजापति की रिपोर्ट…
