
छत्तीसगढ़ जिला बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस चौकी विजयनगर अंतर्गत ग्राम भाला की निवासी मृतक कुंती मरकाम उम्र 55 वर्ष पति जगदेव मरकाम कैलाश फंदे से लड़की हुई मिली, इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया, घटना दिनांक 14/3/2026 समय रात्री 10 से 11:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जहां मृतक कुंती मरकाम अपने घर से बाहर शौचालय में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, वही सुबह मृतक के पति ने देखा तो तुरंत सूचना घर वाले को दिया, उसके पश्चात पुलिस चौकी विजयनगर को तत्काल सूचना कर अवगत कराया गया, जहाँ मौके पर जांच के लिए विजयनगर पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह ने अपने स्टाफ को भेज कर मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा बनाकर रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण का खुलासा हो सकेगा,
संवाददाता रंजीत कश्यप की रिपोर्ट विजयनगर छत्तीसगढ़
