छत्तीसगढ़ जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम विजयनगर , पटेल पारा में होलिका दहन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजन के बाद प्रज्ज्वलित हुई पावन अग्नि ने बुराई और अहंकार की प्रतीक होलिका जलाई गई। भक्तिभाव से सराबोर जनसमूह ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ परिक्रमा कर आस्था की इस अग्नि में अपने मन के विकारों की भी आहुति दी। हर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी हजार के संख्या में हिंदुओं ने होलिका दहन किया, वही इस होलिका दहन में जन प्रतिनिधि भूतपूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं देवनाथ धाम मंदिर अध्यक्ष बीड़ी लाल गुप्ता, संजय गुप्ता भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री बालमुकुंद यादव, जनपद सदस्य पुत्र पवन कश्यप, सरपंच मिखाइल एक्का, उप सरपंच विशाल गुप्ता, भूतपूर्व सरपंच चतुर गुण सिंह एव विजयनगर के बैगा सहित हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संवाददाता रंजीत प्रजापति की रिपोर्ट, आरकेडी न्यूज़ विजयनगर
