
जिला बलरामपुर रामानुजगंज के तहसील वाड्रफनगर स्थित ग्राम बसंतपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस आयोजन को सफल बनाने के लिए इस क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के द्वारा फीता काटकर साइकिल वितरण किया, इस मौके पर विद्यालय के बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, तथा स्वागत गीत गाया गया, जहां विद्यालय के बच्चियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला, इस मौके पर मंडल अध्यक्ष के द्वारा विधायिका के द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया, तथा भविष्य में विकास कार्य को करने का संकल्प लिया गया, इस मौके पर गांव के सरपंच महेंद्र देवांगन, उपसरपंच इस्लाम खान, गाँव के वरिष्ठ नागरिक सीताराम अग्रवाल, सत्यदेव गुप्ता के साथ-साथ गांव के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे, जहां ग्रामीणों में निशुल्क साइकिल वितरण से खुशी का माहौल देखने को मिला, वही किसानों के संबंध में धान का रकबा एवं विक्रय हेतु टोकन के संबंध में पूछे जाने पर विधायिका महोदय ने बताई की 15 दिसंबर से 3000 प्रति क्विंटल प्रतिदिन धान खरीदी करने की बात बताई,
संवाददाता अनिल गुप्ता की रिपोर्ट, वाड्रफनगर छत्तीसगढ़

