
जिला -सुरजपुर
संवाददाता – गुरजीत सिंह
।सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने हड़कंप मचा दिया।जरही चौक पर रफ्तार के कहर का शिकार हुई एक महिला की हालत गंभीर है… और घटना के बाद भटगांव थाना में भारी हलचल देखने को मिला रविवार के शाम में नगर पंचायत जरही में यह भीषण हादसा हुआ…तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सड़क पार कर रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर दूर जाकर गिर पड़ी और बुरी तरह घायल हो गई।“स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को भटगांव अस्पताल पहुँचाया…जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

”हादसे में शामिल फॉर्च्यूनर वाहन सूरजपुर के ‘रेड Aaple’ के मालिक का बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुँची…और संदिग्ध ड्राइवर सहित वाहन मालिक को थाने ले जाया गया।”“थाने में रात तक भीड़ का जमावड़ा लगा रहा।लोग आरोप लगा रहे हैं कि वाहन मालिक पहले भी ‘सेटिंग’ के ज़रिए मामलों को दबाता रहा है…लेकिन इस बार लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
“भटगांव थाना में बढ़ी हलचल परिजन और भारतीय जनता युवा मोर्चा की दबाव में हुई F.I.R.
“भटगांव पुलिस ने फॉर्च्यूनर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।के मुताबिक, F.I R दर्ज की जा रही है भटगांव थाने में धन और बल की दम पर दबाव बनाने की कोशिश किया गया घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश दोनों खड़े कर दिए हैं।
”“हादसे में घायल महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ…अब नज़रें टिकी हैं कि भटगांव पुलिस इस मामले में कितनी सख्त कार्यवाही करती है।फिलहाल के लिए इतना ही…आप देख रहे थे। अब देखने वाली बात होगी पीड़ित महिला को न्याय मिल पाती है कि नहीं।
