
वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के बीट कपिलदेवपुर में कार्रवाई की गई। सर्च वारंट के आधार पर शिवबरत के घर से 84 नग वर्षाजित साल चिरान (0.997 घन मी.) तथा हरदयाल के घर से 18 नग साल चिरान (0.267 घन मी.) बरामद किए गए। कुल 102 नग साल चिरान (1.264 घन मी.) जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) (क) एवं 52 के तहत कार्रवाई की गई। जब्ती के दौरान वनपरिक्षेत्र अधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना, वनपाल घनश्याम शर्मा, अनिल कुजूर, वनरक्षक देवीलाल, राजेश राम, धनसाय, प्रियंका सिंह, सरेन्द्र सिंह और अजीत कुजूर उपस्थित रहे।
