
प्रतापपुर विधानसभा की विधायक सकुन्तला सिंह पोर्ते की जाति को लेकर उठाए जा रहे सवालों के विरोध में आदिवासी समाज ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग राजीव गांधी चौक पर एकत्रित हुए और विधायक पोर्ते के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में तहसील परिसर तक पहुंचे।तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया और विरोधियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक सकुन्तला सिंह पोर्ते के खिलाफ की जा रही जातिगत टिप्पणी और अफवाहें निंदनीय हैं, जिनके खिलाफ प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। नही तो धरना प्रदर्शन भी किया जाऐगा ।
संवाददाता अनिल गुप्ता की रिपोर्ट वाड्रफनगर छत्तीसगढ़
