
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले के रामानुजगंज स्थित हाई स्कूल मैदान में खेले गए मुकाबलों में विश्रामपुर और आदिवासी क्लब बोहला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मैच में विश्रामपुर ने संतोषीनगर को 4-1 से हराया। टीम ने बेहतरीन तालमेल और तेज खेल के दम पर पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। वहीं दूसरे मुकाबले में आदिवासी क्लब बोहला ने मरियम पारा को 5-0 से मात दी। बोहला की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और हर गोल पर उत्साह से तालियां गूंजती रहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खेल प्रेमी बेहद उत्साहित नजरआए। आयोजक समिति ने विजेता टीमों को बधाई दी और आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
