
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। 6 नवंबर को रामचंद्रपुर विकासखंड स्थित ग्राम कनकपुर में धनरजिया देवी (50 साल) सुबह लगभग 9 बजे स्नान के बाद पूजा करने जा रही थीं।
इसी दौरान घर में टूटा हुआ बिजली का तार उनके संपर्क में आ गया। तार छूते ही उन्हें तेज करंट लगा, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों ने घटना देखने के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
