
विजयनगर-:आज ग्राम पंचायत विजयनगर में मनाय जा रहे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रधान मंत्री आवास हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश मुंह मीठा करा कर कराया गया,प्रधानमंत्री आवास योजना भाजपा सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ में से सबसे महत्व पूर्ण योजना है, जन प्रतिनिधियों ने विजयनगर वासियों के तरफ़ से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनपद सदस्य प्रतिनिधि पवन कश्यप सरपंच मिखायल एक्का ,बालमुकुंद यादव ,आवास मित्र टीएस प्रजापति,दीपक यादव,सचिव सिद्धार्थ संकर हलदार ,राजेश्वर महतवार ,शिवलाल यादव,मुश्ताक अंसारी जी,असलम अंसारी ,मसीर अंसारी ,नवाज अंसारी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे ।


